Bihar Breaking: फोर्स की नौकरी की तैयारी कर रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, दो की मौत, एक घायल

    Bihar Breaking: फोर्स की नौकरी की तैयारी कर रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, दो की मौत, एक घायल

    रोहतास(ROHTAS):बिहार के रोहतास जिले से बहुत ही दुखद खबर सामने आयी है,जहां फोर्स की नौकरी के लिए फिजिकल की तैयारी कर रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचला दिया, जिसमे दो की युवकों की मौत हो गई है, तो वहीं एक गंभीर रूप से घायल है.पूरी घटना सासाराम-आरा मुख्य पथ के संझौली थानाक्षेत्र के सोनी गाँव पास की बताई जा रही है.मृतको की पहचान दीपक कुमार तथा सत्येंद्र कुमार बताएं गए हैं.जबकि घायल युवक प्रिंस सिंह का गंभीर हालत में फिलहाल ईलाज जारी है.

    मुआवजे के लिए लोगों ने सड़क किया जाम

    घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सासाराम-आरा पथ पर शव के साथ सड़क जाम कर दिया है.सूचना पर पहुंची संझौली थाना की पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम को हटवाया.बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह युवकों की टोली पुलिस में भर्ती के लिये फिजिकल तैयारी कर रहे थे,तभी तेज रफ्तार एक ट्रक उन्हें रौंदते हुए फरार हो गया.इस घटना में दो युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

    घटना के बाद परिजनों का रो  रोकर बुरा हाल

    आपको बताये कि मृतक दीपक कुमार की उम्र 23 साल है.वहीं सतेंद्र कुमार उम्र 24 साल है.प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मृतक और घायल के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे है.वही मौके पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष ने उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा देने का आश्वासन दिया है. घटना के बाद पूरे इलाके में गम का माहौल व्याप्त है, तो वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news