Breaking: बेगूसराय में बड़ा हादसा! गंगा नदी में डूबे 6 युवक, पांच लोगों की मौत, एक सकुशल बरामद  

    Begusarai, Bihar
    Breaking: बेगूसराय में बड़ा हादसा! गंगा नदी में डूबे 6 युवक, पांच लोगों की मौत, एक सकुशल बरामद

    बेगूसराय(BEGUSARAI):बेगूसराय में आज एक बड़ा हादसा हो गया.जहां गंगा स्नान करने गये  6 युवक  गंगा नदी में डूब गए. जिसमे पांच लोगो की डूबने से मौत हो गई है,वहीं एक को सकुशल  बचा लिया गया है. जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है. वहीं इस घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है. डूबे सभी युवक मुंडन संस्कार में भाग लेने गए थे, तभी यह घटना घटी है. डूबने वाले में दो सगे भाई सहित अन्य युवक शामिल है. घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट की है. 

    मरनेवाले 5 लोगों में दो सगे भाई शामिल 

    बताया जा रहा है कि सभी युवक सिमरिया गंगा घाट में मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए आए थे, मरने वालो में बरौनी निवासी 21 वर्षीय रोहित कुमार और 17 वर्षीय पुत्र बाबू साहब  वही 18 वर्षीय अजय कुमार, 17 वर्षीय ओम मिश्रा,  20 वर्षीय कर्तव्य कुमार शमिल है. बताया जा रहा है की सभी लोग राजू कुमार के पुत्र के मुंडन संस्कार में भाग लेने के लिए गए थे, तभी गहरे पानी में चले जाने से यह घटना हुई है. बताया जा रहा है कि स्थानीय नाविको  के द्वारा एक युवक को बचाया गया, जिसके बाद खोजबीन करते करते एक के बाद पांच शव बरामद किया गया. 

    पढ़ें मामले में पुलिस ने क्या जानकारी दी 

    घायल का इलाज किसी निजी अस्पताल में चल रहा है. इस संबंध में चकिया थाना के पुलिस अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि इस घटना में डूबने से कुल 5 लोगों की मौत हुई है. वहीं घटना के संबंध में ग्रामीण सुबोध कुमार ने बताया कि गुंजन संस्कार में भाग लेने के लिए सभी लोग सिमरिया घाट गए थे, जहां सभी युवक पुराना पाया के पास स्नान करने लगें.इसी दौरान युवक डूब गए, जिसमे एक युवक को स्थानीय मछुआरों के द्वारा बचाया गया और उनके द्वारा बताया गया कि और भी लड़के डूबे हैं, इसकी सूचना पुलिस को दी जाए, लेकिन इसके पहले  खोजबीन करने के दौरान  सभी बरामद कर लिए गया.    


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news