बड़ी खबर: बाढ़ में पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़, एक जख़्मी, 5 गिरफ्तार, कई हथियार जब्त 

    बड़ी खबर: बाढ़ में पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़, एक जख़्मी, 5 गिरफ्तार, कई हथियार जब्त

     बाढ़(BARH):बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना अंतर्गत पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाई हुई है, जिसमें अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड हुई है, एक ब्यक्ति के पैर में गोली लगी है.सूत्रों के अनुसार जख़्मी समेत कुल 5 ब्यक्ति के गिरफ्तार होने की सूचना है, वहीं पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भी बरामद किया है.

     5 गिरफ्तार 

    जबकी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे बदमाशों ने सरसों की फसल जबरन काट ली और उससे सरसों निकाल रहे थे उसी दौरान एसटीएफ को सूचना मिली की पंडारक दियारा में बदमाश हथियार लिए दबँगई कर रहे है.जिसपर त्वरित कार्यवाई करते हुए मौके पर पुलिस पहुँची जिसके बाद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जबाबी कार्रवाई में फायरिंग की है, प्राप्त सूचना के अनुसार एक बदमाश को गोली लगी है, जबकी कुल 5 गिरफ्तार किये गये है.

    कई हथियार जब्त

    दियारा में पुलिस मौके पर मौजूद है, दो रायफल, एक बंदूक, एक रिवाल्वर और जिंदा कारतूस पड़ा है.घटनास्थल पर कई खोखा बिखड़ा है, वहीं पुलिस और एसटीएफ ने चार अपराधी को मौके पर आँखों में गमछा बांधकर बिठाकर रखा है, जबकी एक घायल अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत्त है जिसके पैर में गोली लगी है.मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंच चुकी है.



    Related News