बड़ी खबर : बिहार में नई सरकार का गठन, 32 मंत्रियों ने ली शपथ

    बड़ी खबर : बिहार में नई सरकार का गठन, 32 मंत्रियों ने ली शपथ

    पटना(PATNA):आज बिहार की राजनीति के लिए एक बहुत अहम दिन रहा. जहां बिहार में कैबिनेट का विस्तार हुआ जहां 32 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण लिया. सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि उनके साथ कुल 32 मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कीइस नई सरकार में कई प्रमुख नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई है.उपमुख्यमंत्री पद पर विजय चौधरी और विजयेंद्र यादव ने शपथ ली.मंत्रिमंडल में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और आरएलएम के नेताओं को भी स्थान मिला है.

     32 मंत्रियों ने ली शपथ

    बीजेपी कोटे से राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, रमा निषाद, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी, लखेन्द्र पासवान, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, नंद किशोर राम, रामचंद्र प्रसाद, अरुण शंकर प्रसाद और श्रेयसी सिंह सहित कई नेताओं ने शपथ ली.जेडीयू से निशांत कुमार, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार, जमा खान, भगवान सिंह कुशवाहा, शीला मंडल, दामोदर राउत, बुलो मंडल और रत्नेश सदा को मंत्री बनाया गया है.

    सुशासन को नई दिशा मिलने की उम्मीद

    इसके अलावा एलजेपी (आर) से संजय पासवान और संजय सिंह, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष मांझी तथा आरएलएम से दीपक प्रकाश को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे. पूरे कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे.नई सरकार से बिहार में विकास और सुशासन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.



    Related News