बड़ी खबर : बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत, दुलारचंद हत्याकांड से संबंधित है मामला    

    Anant singh news:बिहार की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है.जहां बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है.यह जमानत उन्हें राजद नेता दुलारचंद यादव की मौत से जुड़े मामले में दी गई है

    बड़ी खबर : बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत, दुलारचंद हत्याकांड से संबंधित है मामला

    पटना(PATNA):बिहार की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है.जहां बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है.यह जमानत उन्हें राजद नेता दुलारचंद यादव की मौत से जुड़े मामले में दी गई है.

     दुलारचंद हत्याकांड से संबंधित है मामला

    जानकारी के मुताबिक, यह मामला चुनाव प्रचार के दौरान हुई एक घटना से जुड़ा है, जिसमे गाड़ी से धक्का लगने के कारण दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी.उस समय विपक्ष ने इस घटना में अनंत सिंह की संलिप्तता का आरोप लगाया था, जिसके बाद चुनाव से ठीक पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.

    हाईकोर्ट के फैसले के बाद अनंत सिंह को बड़ी राहत

    अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद अनंत सिंह को बड़ी राहत मिली है. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके शुक्रवार या शनिवार तक जेल से बाहर आने की संभावना जताई जा रही है.जमानत की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है.लंबे समय से इस फैसले का इंतजार कर रहे समर्थक अब उनकी रिहाई की तैयारी में जुट गए है.

    बिहार की राजनीति में हलचल तेज

    अनंत सिंह की रिहाई के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज होने की उम्मीद है, क्योंकि वे अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाले नेता माने जाते है.अब नजर इस बात पर है कि जेल से बाहर आने के बाद उनका अगला कदम क्या होगा और इसका सियासी असर कितना व्यापक होगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news