बड़ी खबर: हाजीपुर में शौचालय की टंकी में एक ही परिवार के 7 लोग गिरे,दम घुटने से 4 लोगों की मौत


हाजीपुर(HAJIPUR):बिहार के हाजीपुर में दर्दनाक हादसे में पिता पुत्र समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जिससे इलाके में कोहराम मच गया है.घटना सराय थाना क्षेत्र के अनवरपुर गांव की है.बताया जा रहा है कि एक के बाद कर एक दूसरे को बचाने में शौचालय टँकी के चले गए जहाँ जहरीले गैस के कारण दम घुटने से सभी की मौत हो गई जबकि इस हादसे में तीन लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है.जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
शादी एक सफ़्ताह बाद ही मौत
बताया गया कि इस हादसे में मारे गए
सभी लोग एक ही परिवार के है जिसमे से राहुल की शादी 24 फरवरी को हुई थी और शादी के एक सप्ताह के अंदर ही उसकी मौत हो गई जिस कारण इलाके में कोहराम मच गया है.बताया जा रहा है कि मृतकों में शामिल आनंद कुमार,राहुल कुमार और पंकज कुमार आपस मे भाई है जबकि मृतक़ राहुल कुमार आनंद कुमार का पुत्र था.
परिजनों में कोहराम
इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है वहीं घटना की सूचना मिलते ही तमाम पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुच गए हैं पुरे मामले कि जांच पड़ताल करने में लगी हुई है.
4+