Big Breaking:सिक्किम की युवती के साथ किशनगंज में सामूहिक दुष्कर्म,दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Big Breaking:सिक्किम की युवती के साथ किशनगंज में सामूहिक दुष्कर्म,दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    किशनगंज(KISHANGANJ):बिहार के किशनगंज में दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है, जहां टाउन थाना क्षेत्र में सिक्किम निवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. पीड़ित युवती सिक्किम से अपने दोस्त के साथ किशनगंज घूमने पहुंची थी. उसी दौरान दो युवकों ने युवती को झांसे में ले लिया और अपने मकान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की  घटना को अंजाम दिया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दो युवती और एक युवक सिक्किम से किशनगंज घूमने पहुंचे थे. जहां आरोपी युवकों ने  युवक का हाथ पैर बांध दिया और उसके बाद युवती के साथ दुष्कर्म किया.घटना की खबर जैसे ही लोगो को मिली पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. 

     दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

     आपको बताये कि पीड़िता के साथ मौजूद एक युवती किसी तरह वहां से भागने में सफल हो गई और उसके द्वारा पुलिस को सूचित किया गया.जिसके बाद टाउन थाना अध्यक्ष संदीप कुमार बिना वक्त गंवाए घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित युवती को बरामद किया, साथ ही पीड़िता के साथ मौजूद उसके रिश्तेदार को भी आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया.वही पुलिस ने दोनो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया.आरोपी युवकों की पहचान अरहान अख्तर निवासी बहादुरगंज महादेव दिग्गी और अमजद हुसैन के रूप में हुई है. घटना के बाद एफएसएल की टीम भी भागलपुर से पहुंची और टीम के द्वारा साक्ष्य एकत्रित किया गया है. एफएसएल की टीम ने घटना स्थल से तकनीकी अनुसंधान के जरिए कई साक्ष्य एकत्रित किया है. 

    पुलिस कर रही है मामले की जांच

     घटना स्थल पर बीयर के बोतल की ढक्कन सहित कई आपत्ति जनक सामान पड़े हुए थे. जिससे पता चलता है कि युवकों ने पहले पार्टी किया उसके बाद युवती को हवस का शिकार बनाया है. युवती को काफी अंदरूनी चोट भी पहुंची है.पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल में युवती का मेडिकल जांच करवाया गया है.टाउन थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया की आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और सख्त सजा दिलवाई जायेगी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news