BIG BREAKING:डबल मर्डर से दहला ये इलाका,खलिहान में सो रहे पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या

    BIG BREAKING:डबल मर्डर से दहला ये इलाका,खलिहान में सो रहे पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या

    गया(GAYA):बिहार के गया जी जिले के शेरघाटी से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां पति–पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई.दोनों खलिहान में धान की रखवाली कर रहे थे.यह वारदात शेरघाटी थाना क्षेत्र के चांपी गांव की है.मृतकों की पहचान 52 वर्षीय किसान प्रदीप यादव और उनकी पत्नी केशरी देवी के रूप में हुई है.केशरी देवी वार्ड नंबर 1 की वार्ड सदस्य भी थी.

    खलिहान में सोकर धान की रखवाली कर रहे थे दोनों

    जानकारी के मुताबिक, दोनों पति–पत्नी रात में खलिहान में सोकर धान की रखवाली कर रहे थे. इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर दोनों की हत्या कर दी.सुबह जब दोनों नहीं लौटे तो परिजनों को शक हुआ. इसके बाद खलिहान पहुंचने पर इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ.

    पूरे गांव में दहशत

    मृतक के पुत्र रवि कुमार यादव ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.डबल मर्डर की इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.



    Related News