Big Breaking: सनकी पति ने पत्नी और साली को मारी गोली, फिर खुद की भी ले ली जान

    Big Breaking: सनकी पति ने पत्नी और साली को मारी गोली, फिर खुद की भी ले ली जान

    बाढ़(Barh): बाढ़ अनुमंडल से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सनकी पति ने पत्नी और साली को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली है. घटना पंडारक थाना क्षेत्र के बिहारी बीघा गांव के नवा टोली की है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, बिहार शरीफ का रहने वाला पति दीपक कुमार अपने ससुराल नवा टोली बिहारी बीघा में आया हुआ था, वह अपनी नाराज पत्नी को लगातार ससुराल वापस ले जाना चाह रहा था. लेकिन दो महीने के प्रयास के बावजूद ज़ब पत्नी जाने को राजी नहीं हुई तो उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया. पहले उसने पत्नी और साली को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली.

    पति-पत्नी दोनों की हुई मौत, साली की हालत नाजुक

    वहीं, इस गोलीबारी की कांड में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई है. जबकि साली की हालत नाजुक बनी हुई है. सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचे बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने बताया कि, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि फ्रस्ट्रेशन में आकर युवक ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है और खुद की जीवन लीला भी समाप्त कर ली है. जबकि साली गुड़िया देवी की स्थिति नाजुक बनी हुई है. लेकिन पति दीपक कुमार और पत्नी लक्ष्मी देवी की इस कांड में मौत हो गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news