भागलपुर: एटीएम में चोरी करते रंगे हाथ गिरफ्तार, पूछ ताछ जारी

    भागलपुर (BHAGALPUR): बिहार के भागलपुर से पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है. दरअसल एसबीआई के एटीएम में चोरों द्वारा चोरी की जा रही थी. जिसके बाद  पुलिस मौके पर पहुंच कर एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछ ताछ कर रही है. 

    एक चोर को किया गया गिरफ्तार 

    घटना भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के माछीपुर स्थित एसबीआई के एटीएम का है.  जहां पांच चोर एटीएम में चोरी करने के उदेश्य  से आए. जिसके बाद चोरों ने गैस कटर की मदद से एटीएम को काट रहे थे.  इस दौरान हजारों रुपये जल भी गए साथ ही एटीएम क्षतिग्रस्त भी हो गया था. लेकिन इस बीच गश्ती करते पुलिस वहां पहुंची  और एटीएम में चोरी कर  रहे एक चोर को गिरफ्तार करने में सफल हो गई. वहीं चार चोर मौका से फरार हो गए. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. 



    Related News