भागलपुर : जमीन विवाद में गोलीबारी, 4 घायल, जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे पर गोली चलाने का आरोप

    भागलपुर : जमीन विवाद में गोलीबारी, 4 घायल, जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे पर गोली चलाने का आरोप

    भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर में सरेआम मारपीट और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है. हमले में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए हैं. एक को सिल्लीगुड़ी रेफर कर दिया है. घटना का आरोप जदयू विधायक गोपाल मण्डल के बेटे अशीष मण्डल व उनके साथियों पर हैं. बताया जा रहा है विधायक गोपाल मण्डल के रेस्टोरेंट बिग डैडी के समीप जमीन विवाद को लेकर कई लोगों ने हाउसिंग बोर्ड निवासी लालबहादुर उनके बेटे वीरबहादुर, पत्नी माधुरी और वीर के दोस्त रवि उर्फ शरद के साथ मारपीट की और रवि पर गोली चला दी. जेएलएनएमसीएच में सभी घायलों को भर्ती कराया गया. यहां से गम्भीर हालात में रवि को सिल्लीगुड़ी रेफर कर दिया गया.

    जमीनी विवाद में चली गोली 

    घायल लालबहादुर के मुताबिक उसके जमीन पर अवैध रूप से विधायक गोपाल मण्डल ने कब्जा जमाया था. जिसके बाद आज वे अपनी जमीन को देखने गए हुए थे फिर विधायक गोपाल मण्डल ने अपने बेटे और गुर्गों को भेज उसे उसकी पत्नी और बेटे को बेरहमी से पीटा. इसके बाद बचाने आये वीरबहादुर के दोस्त शरद को गोली मार दी. 

    सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा 

    मामले को लेकर सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बिग डैडी रेस्टोरेंट के समीप मारपीट की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर चार लोग घायल थे. इसमें से एक को गोली का छर्रा लगा था. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.  जमीन विवाद के कारण ऐसा हुआ है. बिग डैडी रेस्टोरेंट के संचालक पर आरोप है.  जांच की जा रही है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news