बेतिया अपहरण कांड ने पकड़ा तूल! पिनु डॉन की गिरफ्तारी में लगी पुलिस, तो सीएम को घेरने में लगे नेता प्रतिपक्ष

    बेतिया अपहरण कांड ने पकड़ा तूल! पिनु डॉन की गिरफ्तारी में लगी पुलिस, तो सीएम को घेरने में लगे नेता प्रतिपक्ष

    बेतिया(BETTIAH): बिहार के बेतिया जिला में बीते दिन अपहरण का लाइव वीडियो सामने आया. जिसमें दिनदहाड़े एक व्यक्ति को पिस्टल की नोंक पर गुंडे उठाकर ले गये. इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे बिहार में सनसनी फैल गई. ये पूरा मामला बेतिया जिला के मुफ्फसील थाना क्षेत्र का है. इस अपहरण के पीछे पिनु डॉन का हाथ है. वहीं इसके बाद पिनु डान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रहीं है.

    पिस्टल की नोंक पर हुआ था अपहरण

    आपको बताये कि शनिवार के दिन दहाड़े पिनु ने महनागनी से शिवपुजन महतो का अपहरण किया था. पिस्टल के नोक पर अपहरण कर बेतिया पुष्पांजलि होटल लाया था. वहां से उसकी जमीन लिखा फिर उसे छोड़ दिया था. इसके बाद  मुफ्फसील थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, अब लगातार पुलिस पिनु की गिरफ्तारी करने में लगी हुई है.

     सीएम को घेरने में लगे नेता प्रतिपक्ष

    मामले पर बेतिया सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया है कि पिनु के दो ठिकानो पर पुलिस ने देर रात्रि छापेमारी की है. पिनु को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है. वहीं अब मामले को लेकर बिहार की राजनीति भी गरमा गई है.लगातार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार को घेरने में लगे है, और मुख्यमंत्री से सवाल पूछ रहें है बिहार में ये कौन सा राज चल रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news