बेगूसराय: बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा, लोगों ने हाय हाय मुर्दाबाद के लगाए नारे

    Begusarai, Bihar

    बेगूसराय (BEGUSARAI) : देश के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गया है. बिहार के कई जिलों में कटाव हो रहा है. वहीं बेगूसराय में भी गंगा में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है. इलाके में बाढ़ जैसी स्तिथि उत्पन्न हो गई. जिसे लेकर राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा स्तिथि का जायजा बेगूसराय पहुंचे थे. मगर जब वो कटाव क्षेत्र का निरीक्षण करने बलिया अनुमंडल के शिव नगर पंचायत पहुंचे तभी उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा.

    आबादी वाले क्षेत्र में तक पहुंचा कटाव

    दरअसल बलिया अनुमंडल के शिवनगर पंचायत में पिछले 3 वर्षों से गंगा में भीषण कटाव हो रहा है और अब स्थिति यह है कि कटाव धीरे-धीरे आबादी वाले क्षेत्र में तक पहुंच गई है.  इतना ही नहीं कई घर भी गंगा में विलीन हो गए है.  साथ ही साथ सैकड़ों एकड़ किसानों की उपजाऊ भूमि भी गंगा में विलीन हो गई. अब लोग यहां से पलायन करने को विवश हैं और तकरीबन 50 परिवार के लोग अपने घर को खाली कर सुरक्षित स्थान की खोज में चले गए हैं.  

    कटाव निरोधी कार्य के नाम पर सिर्फ लीपापोती

    लोगों का आरोप है कि प्रत्येक वर्ष इस भीषण कटाव के बावजूद सिर्फ जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्थल का जायजा लेने का काम किया गया. कटाव निरोधी कार्य के नाम पर सिर्फ लीपापोती की गई.  इसी को लेकर लोग आक्रोशित थे. इसी बीच जब राकेश सिन्हा लोगों से मिलने पहुंचे तो लोगों का गुस्सा और भी बढ़ गया. लोग उनके खिलाफ हाय हाय एवं मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विरोध जताने लगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news