बेगूसराय : रिसेप्शन पार्टी में हर्ष फायरिंग करने से किया मना तो युवक को मारी गोली, मौत

    बेगूसराय : रिसेप्शन पार्टी में हर्ष फायरिंग करने से किया मना तो युवक को मारी गोली, मौत

    बेगूसराय(BEGUSARAI): बिहार में हर्ष फायरिंग की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. बीती रात में रिसेप्शन पार्टी में हर्ष फायरिंग करने के दौरान एक युवक को गोली लगने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस मौत के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. घटना बलिया थाना क्षेत्र क्षेत्र लखमीनिया फूल चौक शेरान चक गांव की है. मृतक की पहचान खगरिया जिला के महेशखूंट निवासी रवि कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक रवि कुमार अपने दोस्त की शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में अपने भाई के साथ बलिया पहुंचे थे और रिसेप्शन के दौरान ही कुछ लोगों के द्वारा हर्ष फायरिंग शुरू की गई और ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी. वहां पर मौजूद रवि के भाई ने जब फायरिंग कर रहे लोगों को गोली चलाने से मना किया एवं अपने भाई को अलग ले जाने की कोशिश करने लगा. इसी दौरान हर्ष फायरिंग कर रहे लोगों ने रवि कुमार को गोली मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. फिलहाल घटना की सूचना बलिया थाने को दी गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एवं मामले की तफ्तीश में जुट गई है. फिलहाल इस घटना के बाद खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news