बेगूसराय:भारत विकास संकल्प यात्रा में गिरिराज सिंह हुए शामिल, पीएम की तारीफ करते हुए कहा नरेद्र मोदी की वजह से देश विकास कर रहा है

    बेगूसराय:भारत विकास संकल्प यात्रा में गिरिराज सिंह हुए शामिल, पीएम की तारीफ करते हुए कहा नरेद्र मोदी की वजह से देश विकास कर रहा है

    बेगूसराय(BEGUSARAI):बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भारत विकास संकल्प यात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लिया. बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के बहरामपुर एवं बछवारा प्रखंड के बछवारा गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सैकड़ो की तादाद में आम लोग एवं जीविका दीदियों ने भी भाग लिया. संकल्प यात्रा के क्रम में आम लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों से आम लोगों को अवगत कराया गया.

    पूरे भारत में महिलाएं एवं गरीब लोग एक आत्मनिर्भर जीवन व्यतीत कर रहे हैं- गिरिराज

    इस मौके पर गिरिराज सिंह ने कहा कि आज पूरे भारत में महिलाएं एवं गरीब लोग एक आत्मनिर्भर जीवन व्यतीत कर रहे हैं और इसका पूरा श्रेय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, क्योंकि नरेंद्र मोदी के द्वारा एक तरफ जहां देश के विकास के लिए कई कारगर कदम उठाए गए तो वहीं आम जनमानस के लिए भी विभिन्न काम किए गए जिनमें उज्जवला योजना, हर घर शौचालय सहित कई ऐसे काम है जिसमें की लोगों का अपना स्वाभिमान बढा है और लोग एक सम्मानित जीवन जी रहे हैं.

    आने वाले समय में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के दिलों पर राज करेंगे- गिरिराज

    वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्य का ही वजह है कि अब आम लोग भावनात्मक रूप से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ रहे हैं. और निश्चित रूप से आगे आने वाले समय में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के दिलों पर राज करेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news