बेगूसराय: पूर्व मुखिया सह आरजेडी नेता नगीना यादव की सड़क दुर्घटना में मौत,राजद पार्टी में शोक की लहर 

    बेगूसराय: पूर्व मुखिया सह आरजेडी नेता नगीना यादव की सड़क दुर्घटना में मौत,राजद पार्टी में शोक की लहर 

    बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पूर्व मुखिया सह आरजेडी के वरिष्ठ नेता नगीना यादव की मौत हो गई. इस मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. घटना  डंडारी थाना इलाके की है.

    राजद पार्टी में शोक की लहर 

    बताया जाता है कि मृत पूर्व मुखिया सह आरजेडी नेता पूरे दिन  एक कार्यक्रम में शामिल होकर बीती रात अपने बाइक से घर लौट रहे थे. तभी बीती रात में आए भीषण आंधी तूफान के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई. और वह बाइक के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना की सूचना पाकर डंडारी थाने की पुलिस ने उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल बलिया में भर्ती कराया. जहां से बिगड़ते हालात को देख चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया और. बेगूसराय पहुंचते ही निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. 

    रजेडी के वरिष्ठ नेता थे नगीना यादव

    आपको पता बताते चलें कि नगीना यादव शाहपुर पंचायत अन्तर्गत फतेहपुर गांव के निवासी थे. और पंचायत के पूर्व मुखिया और आरजेडी के वरिष्ठ नेता थे. मौत की खबर से राजद पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news