बेगूसराय:बेखौफ अपराधियों ने पहले युवक की पीट-पीटकर ली जान, फिर मारी गोली, 72 घंटे में हुई चार हत्या से लोगों में दहशत

    बेगूसराय:बेखौफ अपराधियों ने पहले युवक की पीट-पीटकर ली जान, फिर मारी गोली, 72 घंटे में हुई चार हत्या से लोगों में दहशत

    बेगूसराय(BEGUSARAI):बेगूसराय में इन दिनों अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो चुके है.आये दिन अपराधी संगीन वारदात को अंजाम दे रहे है,लेकिन पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही है.इसी कड़ी में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को निर्मम तरीके से पीट-पीटकर पहले हत्या कर दी उसके बाद उसे गोली मार दिया. इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा, और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है.

    हत्या के बाद लोगों में दहशत का माहौल

    आपको बताये कि यह पूरा मामला मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत 4 बूढ़ी गंडक नदी स्थित आम बगीचे की है. बताया जा रहा है कि अपराधियों के द्वारा युवक को आम गाछी में ले जाकर पहले उसकी  बेहरमी से पीट-पीटकर हत्या की गई है और उसके बाद  गोली मारा गयावहीं इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में भीड़ लगी हुई है.युवक की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.वहीं लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश भी देखा जा रहा है.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    वहीं मौके पर मंझौल थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. हालांकि युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सका है आपको बताये कि बेगूसराय में अपराधी इस तरह से बेख़ौफ़ हो चुके हैं कि 72 घंटे में अपराधियों कने चार लोगों की हत्या की है. इस हत्या के बाद पूरे बेगूसराय के लोगों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news