बांका : हाथ में हथकड़ी लगाए मैट्रिक की परीक्षा देने पहुंचा बाल कैदी, पुलिस की निगरानी में दी परीक्षा 

    बांका : हाथ में हथकड़ी लगाए मैट्रिक की परीक्षा देने पहुंचा बाल कैदी, पुलिस की निगरानी में दी परीक्षा

    बांका(BANKA): मैट्रिक परीक्षा में राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी परीक्षा केंद्र पर बांका से एक बाल कैदी भी पुलिस कस्टडी में परीक्षा देते नजर आए. राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी सेंटर पर  पुलिस कस्टडी में बाल कैदी परीक्षा देने के लिए पहुंचा है. सेंटर के अंदर पुलिस की सुरक्षा में वह परीक्षा दे रहा है. कटोरिया के एक विद्यालय का वह छात्र है. मैट्रिक की परीक्षा में उसका सेंटर राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी दिया गया.  

    जानकारी के अनुसार एक बाल कैदी को पुलिस वाहन से परीक्षा दिलाने लाया गया. परीक्षा केंद्र पर पुलिस कस्टडी में हथकड़ी लगा हुआ बाल कैदी छात्र ने आज दूसरे दिन  परीक्षा देने पहुंचा. साथ ही उसने कहा कि बाल सुधार गृह में वह मैट्रिक परीक्षा की तैयारी कर रहा था. सेंटर के केन्द्राधीक्षक कुमार दिनकर ने बताया कि यहां पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा चल रही है. किसी मामले में सजायाफ्ता एक बाल कैदी यहां पर परीक्षा दे रहा है. 



    Related News