गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमा बख्तियारपुर! दो गुटों के विवाद में हुई 50 राउंड फायरिंग, पढ़ें विवाद की वजह

    गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमा बख्तियारपुर! दो गुटों के विवाद में हुई 50 राउंड फायरिंग, पढ़ें विवाद की वजह

    बाढ़(BADH):आज बिहार का बाढ़ जिला गोलियों की तड़तड़ाहट से सहम गया.जहां बख्तियारपुर थाना अंतर्गत पश्चिम टोला बख्तियारपुर वार्ड नंबर 4 में पुरानी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई.जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.वहीं मौके से दो दर्जन से ज्यादा खोखे पुलिस ने बरामद किया है. बावजूद इसके कई खोखा घटनास्थल पर बिखरे पड़े हैं. हालांकि किसी व्यक्ति को गोली नहीं लगी है.

    पढ़ें विवाद की वजह

    पीड़ित शारदा शर्मा ने बताया कि पड़ोस की एक महिला से उसकी लगातार बातचीत हो रही थी,  जिससे नाराज उसके बेटे और पुतोह ने शुक्रवार को गाली गलौज की थी. जिसके बाद विवाद बढ़ गया और रात्रि में कई लोगों को बुलवाकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है.लगभग 20 से 25 लोग बांध रोड से घर की ओर प्रवेश कर गए और गली में घुसते ही फायरिंग कर दी.लगभग 50 राउंड से ज्यादा गोलियां फायर हुई है. मौके पर कई घरों में फायरिंग के निशान है और कई घरों के दरवाजे पर राइफल के वट से धक्का दिया गया है. जिसके भी निशान मौजूद हैं.इस घटना से आसपास के सभी लोग दहशत में हैं.

    पढ़ें मामले पर एसडीपीओ ने क्या कहा

    बाढ़ एसडीपीओ-2 अभिषेक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दिन में दोनो पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद रात्रि में एक पक्ष अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष को डराने धमकाने की नीयत से कई राउंड फायरिंग की गई.जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां से एक व्यक्ति धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है.गिरफ्तार व्यक्ति की निशानदेही पर उनके साथियों के ठिकानों पर छापामारी की गई. जिसमें मनोज कुमार के घर से 12 लाख 5 हजार कैश, दो संदिग्ध मोटरसाइकिल और रजिस्ट्री का कागजात बरामद किया गया है. जिसकी जांच कर जब्ती की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news