बगहा : लात घूसें औऱ डंडे से महिला की जमकर पिटाई, गांववालों ने लगाया ये आरोप

    बगहा : लात घूसें औऱ डंडे से महिला की जमकर पिटाई, गांववालों ने लगाया ये आरोप

    बगहा(BAGHA) : बिहार के बगहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वाइरल हो रहा है. जिसमे एक महिला को बेरहमी से पीटा जा रहा है. चारों तरफ से लोग इस महिला को घेरे हुए है. एक पुरुष के हाथ लकड़ी है जिससे वो ताबड़-तोड़ लाठी बरसा रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला को लात घूसों औऱ डंडे से लोग मार रहे हैं और महिला चीखती चिल्लाती रही है. इन लोगों का गुस्सा इस महिला पर इसलिए फूट रहा है क्योंकि इसने चोरी की थी. यह मामला बगहा के लौकरिया थाना क्षेत्र के नारायण गढ़ गांव का है. महिला के इस पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वाइरल हो रहा है. 

    घर में घुसकर चोरी कर रही थी महिला 

    इस मामले के बारे में बताया जा रहा है कि महिला ने गांव के ही रहने वाले प्रकाश चौधरी नामक ग्रामीण के घर में घुसकर चोरी किया और फिर उसके बाद दूसरे व्यक्ति साधु चौधरी के घर में घुस गई. जहां लोगों ने उसे ऐसा करते देख पकड़ लिया. आरोपी महिला के पास से चाभी का एक गुच्छा भी मिला. जिसके बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. फिर क्या था लोगों महिला को बंधक बनाकर उसकी लात घूसों और लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी. महिला चीखती चिल्लाती रही लेकिन किसी पर उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा.  

    मानसिक तौर पर विछिप्त है महिला 

    घटना को लेकर बताया जा रहा है की आरोपी महिला खैरपोखरा गांव की रहने वाली है जिसका मायका नारायण गढ़ गांव के निकट नौतनवा में है. वीडियो वायरल होते हीं महिला के मायके के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. उसके परिवार वालों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है. हालांकि पहले तो लोग माने नहीं मगर जब परिवारवालों ने महिला के मानसिक तौर पर विछिप्त होने का प्रमाण दिखाया तब लोगों ने उसे छोड़ दिया. हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्टिव हुई और मामले के जांच पड़ताल में जुटी है. 

    पुलिस की टीम भेजी गई गाव 

    इस मामले को लेकर लौकरिया थानाध्यक्ष अभय कुमार में बताया की उन्हें भी वायरल वीडियो प्राप्त हुआ है जिस आधार पर जानकारी लेना शुरू किया गया तो पता चला कि  मामला नारायण गढ़ गांव का है. लिहाजा वहां पुलिस की टीम भेजी गई है. अभी घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है और ना हीं पीड़ित महिला के तरफ से कोई आवेदन प्राप्त हुआ है. जैसे ही मामले की पुष्टि होती है वैसे ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news