औरंगाबाद: अनियंत्रित होकर गड्ढा में पलटा ट्रैक्टर, दो की मौके पर मौत 

    औरंगाबाद: अनियंत्रित होकर गड्ढा में पलटा ट्रैक्टर, दो की मौके पर मौत 

    औरंगाबाद (AURANGABAD) : औरंगाबाद में लकड़ी लदे ट्रैक्टर के नहर के खड्ड में पलटने से वाहन पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना देव प्रखंड में ढिबरा थाना क्षेत्र के वन मझौली गांव के बिहारी चौक के पास की है. फिलहाल मृतकों में एक की पहचान नही हो पाई है. वहीं दूसरे की पहचान ढ़िबरा थाना के तेंदुई टोले आजाद बिगहा निवासी राजेश्वर राम के रूप में की गई है. 

    खड्ड में जा पलटी वाहन

    इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद ढ़िबरा थाना की पुलिस ने दोनो शवों को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा है. बताया जाता है कि ट्रैक्टर वन मंझौली के पास से थेथर की लकड़ी लेकर चली थी कि रास्ते में बिहारी चौक के पास वाहन अनियंत्रित होकर नहर के खड्ड में जा पलटी थी. 

    दोनों शवों को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम

    घटना के बाद वाहन को पलटते देख आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और उन्होने पलटे हुए ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला. हालांकि बाहर निकाले जाने तक दोनों की मौत हो चुकी थी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना ढिबरा थाना की पुलिस को दी.  मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया. फिलहाल पुलिस कार्यवाई में जुटी गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news