औरंगाबाद: घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया थानेदार, पत्नी ने दिखाई चालाकी, फिर भी पकड़ा गया आरोपी

    Aurangabad, Bihar
    औरंगाबाद: घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया थानेदार, पत्नी ने दिखाई चालाकी, फिर भी पकड़ा गया आरोपी

    औरंगाबाद (AURANGABAAD) : औरंगाबाद जिले के उपहारा थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष पर आरोप है कि उन्होंने गांव के एक निवासी सनोज कुमार से 20 हजार रुपये रिश्वत लिए है. पटना से पहुंची निगरानी टीम ने पैसा लेते रंगेहाथ पकड़ा है. थानेदार की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मच गया.

    पहले भी कई थानाध्यक्ष गिरफ्तार

    इस मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि एक लड़की के अपहरण मामले में प्राथमिकी से तीन आरोपितों के नाम हटाने के लिए थानेदार पैसा ले रहे थे. जिसके बाद इसकी शिकायत दर्ज की गई. फिलहाल निगरानी की टीम उपहारा थानाध्यक्ष को अरवल ले जाकर पूछताछ कर रही है. बात दें औरंगाबाद जिले में थानेदार को रिश्वत लेते गिरफ्तार करने का यह पहला मामला नहीं है इससे पूर्व भी कई थानाध्यक्ष को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया गया है.

    पत्नी ने दिखाई चलाकी

    इस मामले के बारे में बताया जा रहा है कि थानेदार ने सनोज को थाने के समीप पैसे लेकर बुलाया था.  सनोज से पैसे लेकर थानेदार जैसे ही अपने सरकारी आवास में गया, पीछे से विजिलेंस टीम के एक सदस्य कमरे में पहुंच गए. इस दौरान थानेदार की पत्नी भी उसके साथ कमरे में थी. उसने जैसे ही विजिलेंस टीम को देखा वो तुरंत हरकत में आ गई.  पत्नी ने सबसे पहले रुपये के बंडल को खिड़की से बाहर फेंक दिया और फिर शोर मचाने लगी.

    शोर सुन सभी पुलिस वाले इकट्ठा

    थानेदार की पत्नी के शोर सुन सभी पुलिस वाले इकट्ठा हो गए. इससे पहले की बात आगे  बढ़ती विजिलेंस टीम के अन्य सदस्य भी थाना परिसर में आ पहुंचे. विजिलेंस टीम द्वारा परिचय के बाद मामला शांत किसी तरह हुआ. शुरुआत में तो पुलिस टीम थानेदार को विजिलेंस के हवाले नहीं सौंप रही थी. मगर काफी कोशिश के बाद विजिलेंस ने थानेदार को अपनी गिरफ्त में कर लिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news