Bihar News: वैक्सीनेशन के बाद डेढ़ महीने की बच्ची ने तोड़ा दम, तो आक्रोशित परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर किया हंगामा   

    Araria, Bihar
    Bihar News: वैक्सीनेशन के बाद डेढ़ महीने की बच्ची ने तोड़ा दम, तो आक्रोशित परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर किया हंगामा

    अररिया(ARARIA): अररिया सदर अस्पताल में सोमवार को देर शाम डेढ़ माह की नवजात बच्ची को वैक्सीनेशन की पहली डोज पड़ते ही उसकी मौत हो गई.वैक्सीनेशन के आधे घंटे के बाद जब नवजात बच्ची की तबियत बिगड़ने लगी तो परिजन फिर से बच्ची को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने बच्ची के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. जिसको लेकर परिजनों ने सदर अस्पताल में हंगामा किया. सूचना पर नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद बच्ची का चार सदस्यीय गठित मेडिकल टीम के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद बच्ची के शव को परिजनों को सौंप दिया गया.  

    वैक्सीनेशन के बाद डेढ़ महीने की बच्ची ने तोड़ा दम

    घटना को लेकर मृत नवजात की दादी ने बताया कि उनकी पोती आरूषी एक माह 19 दिन की थी, डेढ़ माह के दौरान टीकाकरण के पहले डोज के तहत आज उसका पांच तरह का वैक्सीनेशन कराया गया. बच्ची को डोज दिए जाने के बाद बच्ची को लेकर घर चली गई, लेकिन इसी दौरान बच्ची की तबियत बिगड़ने लगी,जिसके बाद फिर आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. 

    पढ़ें मामले पर सिविल सर्जन से क्या कहा

     वहीं मामले पर डिस्ट्रिक्ट इम्यूनाइजेशन ऑफिसर डा. मोईज ने बताया कि डेढ़ माह की बच्ची को पेंटावेलेंट का वैक्सीन दिया गया था. वैक्सीनेशन से पहले बच्ची पूरी तरह नॉर्मल थी और ऐसा कैसे हो गया,समझ से परे है,जबकि उसी बॉटल से पांच बच्चों का भी वैक्सीनेशन हुआ, लेकिन पता लगाने पर सभी अन्य बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं. उन्होंने बच्ची की मौत को अप्राकृतिक मौत करार दिया और घटना पर दुख जाहिर करते हुए परिजनों के प्रति सहानुभूति की बात कही. वहीं मामले पर सिविल सर्जन डा.विधानचंद्र सिंह ने कहा कि यह अप्राकृतिक मौत है और हजारों में एकाध की में ऐसा होता है.    


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news