अररिया: गेंहूं लदा ट्रक नेपाल जाने से रोका तो तस्करों ने SSB जवान पर किया हमला, झड़प में एक जवान घायल 

    अररिया: गेंहूं लदा ट्रक नेपाल जाने से रोका तो तस्करों ने SSB जवान पर किया हमला, झड़प में एक जवान घायल 

    अररिया(ARARIA): अररिया नेपाल बॉर्डर पर तस्कर और SSB जवान में हिंसक झड़प हो गई.  नेपाल बार्डर पर एक गेंहूँ लदे ट्रक को रोके जाने के बाद सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों और तस्कारों के बीच झड़प हो गई. फारबिसगंज प्रखंड के कुलहनिया चंदामोहन गांव जो नो मैंस लैंड का एरिया है वहीं एसएसबी जवानों व ग्रामीणों के बीच जमकर झड़प हुई. जिसमें 1जवान बुरी तरह घायल हो गया. जिन्हें इलाज के लिए फारबिसगंज अस्पताल ले जाया गया. वही एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया है. पूरा मामला अररिया जिले के फोरबिसगंज प्रखंड के चंदा मोहन गांव का है.

    गेंहूं मालिक गिरफ्तार 

    एसएसबी 56 बटालियन जोगबनी के असिस्टेंट कमांडेंट दीपक कुमार ने बताया कि स्तंभ संख्या 174/2 के पास एसएसबी के जवानों ने गेहूं से लदा दो ट्रैक्टर को नो मैंस लैंड से नेपाल जाने से रोका परंतु वहां के नजदीकी लोगों ने भीड़ बनाकर जवानों पर हमला कर दिया. इस घटना में एक जवान बुरी तरह घायल भी हो गया. घायल सुनील सेन 56 बटालियन के जवान हैं. वहीं एमडी मेराज जो खुद को गेहूं का मालिक बताता है उन्हें भी जवानों के द्वारा हिरासत में लिया है. ट्रैक्टर में करीब 11 टन गेहूं बताया जाता है. वहीं ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है.  गेहूं को जब्ती सूची बनाकर जवानों द्वारा कैंप ले जाया गया है. 

    इन सामानों की होती है तस्करी 

    जानकारी के मुताबिक घटना सुबह के  करीब 9 बजे की है. झड़प इतनी खौफ़नाक थी कि एसएसबी को 3 कैंपों से महिला एवं पुरुष जवानों को बड़ी संख्या में बुलाना पड़ा. बताया जाता है कि फाॅरबिसगंज प्रखंड और कुर्साकांटा प्रखंड के बीच सोनामनी गोदाम थाना  क्षेत्र के सीमा पर पड़ने वाला चंदा मोहन गांव जो नो मैंस लैंड एरिया में बसा हुआ है जहां पर तस्करी का कारोबार अधिक मात्रा में किया जाता है. शराब से लेकर चीनी, मटर, गेहूं , मवेशी आदि सामानों की इन दिनों तस्करी खूब होती है और कुआडी़, सिकटी, लौखर आदि सीमाओं से तस्करी खुलेआम होती रहती है और प्रशासन देखती रहती है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news