शिक्षक आंदोलन को लेकर राजभवन मार्च का एलान, 13 जुलाई को होगा आंदोलन

    शिक्षक आंदोलन को लेकर राजभवन मार्च का एलान, 13 जुलाई को होगा आंदोलन

    भागलपुर (BHAGALPUR) : इस बार चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में काफी उथल-पुथल देखने को मिला है. इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी काफी तेज हो गई है. वहीं बिहार की मौजूदा राजनीत पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कटाक्ष मारा है. भागलपुर में हुए प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा. पहले तो बिहार के ब्रेन ड्रेन पर चर्चा हुई. जिसमें आगामी 13 जुलाई को पटना में शिक्षक आंदोलन को लेकर राजभवन मार्च का एलान किया गया. इसे लेकर उन्होंने बताया कि बिहार के बच्चे और शिक्षक बाहर जाकर पढ़ाते हैं और काबिल शिक्षक की तलाश में नए नए फरमान जारी कर रहे हैं. उस बाबत आंदोलन कर रहे शिक्षकों और युवाओं को पटना पहुंचने का एलान किया.वहीं इस प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के बीजेपी में पलटने के सवाल पर कहा कि अब कोई चांस नहीं है. नीतीश जी के अच्छे काम के साथ जरूर हैं. लेकिन अब दरिया में चाभी फेंक दी गई है.

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news