अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के कारखाने सील, होली से पहले मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई

    अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के कारखाने सील, होली से पहले मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई

    मोतिहारी : होली जैसे बड़े त्योहार को देखते हुए मोतिहारी जिला प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से शहर के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान एक होटल के कारखाने को सील कर दिया गया. प्रभारी सदर एसडीओ अरुण कुमार और डीएसपी प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में शहर के चर्चित अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में छापेमारी की गई. जांच के दौरान मिठाई बनाने वाले कारखाने में भारी गंदगी पाई गई. साथ ही मिठाई तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला मटेरियल भी बासी और गुणवत्ता के अनुरूप नहीं मिला.

    इसी नाम से संचालित दूसरे अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में भी टीम ने छापा मारा जहां चिकन पुराना पाया गया. जो भी खाद्य सामग्री संदिग्ध या बासी दिखी उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया.

    प्रभारी एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि होली पर्व को लेकर जिलेभर में खाद्य सामग्री बेचने वाले प्रतिष्ठानों की गुणवत्ता जांची जा रही है. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उक्त रेस्टोरेंट में कमियां पाई गई थीं लेकिन सुधार नहीं हुआ. इसी कारण इस बार सख्त कार्रवाई करते हुए एक होटल के कारखाने को सील कर दिया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा और खाद्य सुरक्षा मानकों से समझौता करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news