बिहार में सभी यादव बेकार हैं! लालू परिवार पर गिरिराज सिंह का हमला, कहा- लालू घोटाले और जंगलराज के हैं सीएमडी, पढ़ें और क्या कहा

    बिहार में सभी यादव बेकार हैं! लालू परिवार पर गिरिराज सिंह का हमला, कहा- लालू घोटाले और जंगलराज के हैं सीएमडी, पढ़ें और क्या कहा

    बेगूसराय(BEGUSARAI):बिहार लोकसभा चुनाव को देखते हुए बिहार की राजनीति गरमा गई है.सभी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है.वहीं केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद  ने भी लालू परिवार पर जमकर हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने RJD सुप्रीमो लालू यादव को आरे हाथे लेते हुए कहा कि बिहार में सभी यादव बेकार हैं.बस लालू परिवार है, जो अपने अच्छा है, इस ने परिवार के मुखिया यानि लालू प्रसाद यादव घोटाले और जंगल राज के CMD है और उनका बेटा तेजस्वी यादव  MD है.

    पढ़ें बिहार में ईडी की कार्रवाई पर क्या कहा

    गिरिराज सिंह ने कहा कि आज यही वजह है कि ED हर जगह पर लगातार छापेमारी कर रही है, और ये दुर्भाग्यपूर्ण है ऐसे लोग परिवार वाद की पराकाष्ठा पर हैं. इतना ही नहीं लालू और अखिलेश यादव ये लोग वोट के सौदागर हैं. जो मुसलमानों को खुश करने के लिए UP में हो रहे कुंभ में सनातनियों को गाली दे रहे है. इसलिए उन्होंने हिन्दुओं से एक होने की अपील की और कहा बटोगे तो कटोगे.

    पढ़ें गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर क्या कहा

    वहीं गिरिराज सिंह ने दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल की आप भ्रष्टाचार की पार्टी है और यही वजह है कि इस बार वो अपने पत्नी को चुनाव में प्रमोट करना चाहते हैं.ये लोग बंगलादेशी घुसपैठियों को शरण देकर जनता के विश्वास को तोड़ रहे है.अगर इस बार दिल्ली में BJP की सरकार बनी तो ऐस घुसपैठियों को खदेड़ने का सबसे पहले काम किया जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news