नालंदा में मां ने बेटे को ज़मीन देने से किया मना तो बेटे ने मां के साथ कर दिया खौफनाक कांड

    नालंदा में मां ने बेटे को ज़मीन देने से किया मना तो बेटे ने मां के साथ कर दिया खौफनाक कांड

    नालंदा(NALANDA):नालंदा जिले के चंडी थानां क्षेत्र के बदौरा नर्संडा गांव से माँ बेटे के रिश्ते को शर्मशार करने वाली घाटना सामने आयी है जहाँ कलयुगी बेटे ने जमीन के विवाद के अपनी माँ की गला रेतकर हत्या कर दिया.मृतिका स्वर्गीय रामचंद्र प्रसाद की पत्नी जिलावी देवी है.परिवार के लोगों ने बताया की बड़ा बेटा चंद्रभूषण और मंझला बेटा रविशंकर ने जमीन अपने नाम से कराने के लिए मां पर अक्सर दबाव बना रहा था.जब माँ ने जमीन देने से इंकार कर दी तो गला रेतकर हत्या कर फरार हो गया.

    पहले ही जान के खतरे को लेकर थाना में आवेदन दे चुकी थी महिला

    परिवार के लोगों का आरोप है कि मृतिका पूर्व में ही चंडी थानां पुलिस को लिखित आवेदन दी थी कि उनके जान को खतरा है, मगर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाई नही होने के कारण इस घटना को अंजाम दिया. आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और आरोपी की गिरफ्तारी का मांग किया.

    ग्रामीण और पुलिस के बीच नोक झोंक

    इस दौरान ग्रामीण और पुलिस के बीच नोक झोंक भी हुआ करीब 3 घंटे के प्रयास के बाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर मामला शान्त कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल लाई है.



    Related News