फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया पूर्णिया! बेखौफ अपराधियों ने पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष की गोली मारकर की हत्या, सनसनी

    फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया पूर्णिया! बेखौफ अपराधियों ने पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष की गोली मारकर की हत्या, सनसनी

    पूर्णिया(PURNIYA): बिहार में इन दिनों आये दिन जिस तरीके से अपराध की घटनाएं हो रही है, उससे यहां रहनेवाले लोगों के अंदर भय पैदा हो गया है. पुलिस का खौफ बदमाशों के अंदर बिल्कुल भी नहीं है, यही वजह है कि बदमाश खुलेआम चोरी, डकैती, बलात्कार और हत्या की संगीन जुर्म को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला पूर्णिया जिले का है, जहां बेखौफ बदमाशों ने कसबा के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या कर दी.

    बेखौफ अपराधियों ने घर के सामने मारी गोली

    बता दें कि कसबा नगर परिषद के पूर्व चेयरमेन अवधेश यादव को घर के सामने अपराधियों ने गोली मारी, जिससे उनकी मौत हो गई. वहीं हत्या की इस घटना से सनसनी फैल गई है. जिसकी पूरी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई. जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि किस तरह अपराधी पीछे पीछे आता है. गोलीबारी के बाद हथियार लहराते हुए बदमाश भाग निकला.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    घटना की सूचना मिलते ही कसबा थाना की टीम पहुंची और मामले की छानबीन शुरु कर दी. स्थानीय लोगों ने आनन फानन में निजी हॉस्पिटल मैक्स सेवन में अवधेश यादव को भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान अवधेश यादव की मौत हो गई. पूर्णिया के डीएडपी विमलेंदु कुमार गुलशन ने बताया कि छापेमारी चल रही है और जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसने और क्यों गोली मारी है. इसके पीछे की वजह क्या रही, इन सारे बिंदुओं की जांच चल रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news