विदेश दौरे से लौटने के बाद तेजस्वी ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा-आगामी चुनाव को लेकर भाजपा घबराहट में इसलिए फैला रही प्रोपगंडा

    विदेश दौरे से लौटने के बाद तेजस्वी ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा-आगामी चुनाव को लेकर भाजपा घबराहट में इसलिए फैला रही प्रोपगंडा

    पटना (PATNA) : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव आज दिल्ली से पटना पहुंचे. 15 दिन के विदेश दौरे के बाद तेजस्वी दिल्ली पहुंचे. जहां पटना एयरपोर्ट पर मौजूद राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. पटना पहुंचते ही तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि चार्जशीट, छापेमारी कर एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. महाराष्ट्र में कुछ लोग भ्रष्टाचारी थे अब एनडीए सरकार के पार्ट बन गये तो अब भ्रष्टाचारी नहीं राजा हरिश्चंद्र बन गये हैं. बीजेपी का यह पुराना खेल है इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. भाजपा वाले तो सबसे ज्यादा लालू जी से ना डरते हैं. आगामी चुनाव को लेकर भाजपा घबराहट में है. साथ ही उनका ये भी कहना है कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है यह प्रोपगंडा बीजेपी वाले फैला रहे हैं.

    महागठबंधन टूटेगा नहीं- तेजस्वी

    तेजस्वी ने फिर कहा कि बीजेपी का मतलब ही होता है बड़का झूठा पार्टी. वहीं उन्होंने चार्जशीट पर कहा कि यह कोई पहला चार्जशीट नहीं है और ना ही अंतिम चार्जशीट है. पहला चार्जशीट 2017 में हुई अब 2023 हो गया. 6 साल से एजेंसियां कहा थी. जबसे सरकार बनी है तब से मीडिया वाले लोग चाह रहे है कि महागठबंधन टूट जाए. लेकिन यह होने वाला नहीं है नीतीश जी के नेतृत्व में महागठबंधन मजबूती के साथ चल रहा है.

    चार्जशीट सिर्फ ब्रेकिंग न्यूज़ है

    तेजस्वी ने कहा कि  नीतीश जी लालू जी लोहिया और कर्पूरी के शिष्य रहे हैं ये किसी से डरने वाले नहीं है. तेजस्वी यादव ने कहा कि चार्जशीट सिर्फ ब्रेकिंग न्यूज़ है. पटना में हुए विपक्षी दलों की बैठक से भाजपा वाले घबरा गये हैं. उन्होंने एक बार फिर भाजपा को बड़का झूठा पार्टी बताया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में अच्छा काम हो रहा है. महागठबंधन एक है और हम लोग सब एक है. नीतीश जी के नेतृत्व में महागठबंधन मजबूती के साथ चल रही है. इसमें किसी तरह का कोई संशय वाली चीज नहीं है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news