हाजीपुर में महिला की हत्या से इलाके में फैली सनसनी, पार्टी के दौरान दरवाजे पर मारी गई गोली


हाजीपुर : बिहार के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना महिला के घर के दरवाजे पर उस समय हुई जब पास में पार्टी चल रही थी. अज्ञात अपराधियों ने महिला को गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
घटना के एक दिन पूर्व पड़ोसी से हुआ था विवाद
साथ ही आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है. मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि घटना से एक दिन पहले पड़ोसी से विवाद हुआ था. इस बिंदु को भी पुलिस गंभीरता से जांच के दायरे में ले रही है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. DSP सुबोध कुमार ने बताया कि घटना की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.
4+