बिहार में 24 जून को जुटेंगे G-20 के डेलीगेट्स, तैयारियां शुरू, कला संस्कृति विभाग के सचिव ने लिया जायजा


नालंदा(Nalanda): इस बार G20 का नेतृत्व करने का भारत मौका मिला है. 20 देशों की कुल 150 लोगों की टीम बिहार के गौरवशाली इतिहास धरोहर को देखने के लिए 24 जून को नालंदा पहुंचेगी. जिसकी तैयारी को लेकर आज कला संस्कृति विभाग के सचिव बंदना प्रेयसी नालंदा खंडहर देखने के लिए पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पूरे खंडहर का भ्रमण किया और आने वाले प्रतिनिधियों की तैयारी को लेकर भी जायजा लिया. इस मौके पर कला संस्कृति विभाग के सचिव बंदना प्रेयसी ने कहा कि हम लोगों के लिए गौरव की बात है
20 देशों की टीम पहुंचेगी बिहार
कला संस्कृति विभाग के सचिव ने कहा कि इस बार भारत जी20 का नेतृत्व कर रहा है और 24 जून को 20 देशों की 150 लोगों की टीम नालंदा, बोधगया, राजगीर सहित अन्य स्थलों के भ्रमण पर आएगी. जिसको लेकर हम लोग तैयारी में जुटे हुए हैं और आज नालंदा खंडार और म्यूजियम में आकर यहां के स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक कर रहे हैं. ताकि आने वाले विदेशी मेहमानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. उन्होंने बताया कि पहले जी20 की टीम पटना में बैठक करेगी और उसके बाद यहां के धरोहर और ऐतिहासिक स्थल को देखने और इतिहास को जानने पहुंचेगी. इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे.
4+