भागलपुर: तेज रफ्तार कार का कहर, तीन स्कूली बच्चों को रौंदा, इलाके में मची चीख पुकार

    Accident News: जिले के सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र स्थित महेशी चौक बाजार के पास एक तेज रफ्तार कार ने तीन स्कूली बच्चों को कुचल दिया. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि Maruti Suzuki XL6 कार तेज गति से आ रही थी और अनियंत्रित होकर बच्चों को टक्कर मार दी.

    भागलपुर: तेज रफ्तार कार का कहर, तीन स्कूली बच्चों को रौंदा, इलाके में मची चीख पुकार

    भागलपुर (BHAGALPUR) : जिले के सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र स्थित महेशी चौक बाजार के पास एक तेज रफ्तार कार ने तीन स्कूली बच्चों को कुचल दिया. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि Maruti Suzuki XL6 कार तेज गति से आ रही थी और अनियंत्रित होकर बच्चों को टक्कर मार दी.

    घायल बच्चे मायागंज अस्पताल रेफर

    घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोक लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. हालांकि मौके का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला.घायल बच्चों की पहचान अंश कुमार (12 वर्ष), करुणा कुमारी (16 वर्ष) और दिव्यांशु कुमार (15 वर्ष) के रूप में हुई है. सभी महेशी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. गंभीर रूप से घायल बच्चों को पहले रेफरल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया.

    इलाके में दहशत और आक्रोश, परिजन बेहाल  

    मौके पर प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा और इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और बच्चों को एंबुलेंस से मायागंज भेजवाया. वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है. इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news