बिहार की राजनीति का नया अध्याय:नीतीश कुमार ने भाजपा को सौंप दी अपनी सत्ता,काम आया भाजपा का ऑपरेशन Lotus

    बिहार की राजनीति का नया अध्याय:नीतीश कुमार ने भाजपा को सौंप दी अपनी सत्ता,काम आया भाजपा का ऑपरेशन Lotus
    बिहार में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद का समय अब बिहार की राजनीति से खत्म हो जाएगा. नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, यह बात अभी से कुछ मिनट  पहले उनके ट्वीट से भी स्पष्ट हो गया है. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है.

    TNPDESK: आज का दिन सचमुच बिहार के राजनीतिक इतिहास में नया दिन होगा.अब बिहार में नीतीश कुमार की मदद से भाजपा के मुख्यमंत्री बनेंगे.इसके साथ ही बिहार में एक नई राजनीति का उदय होगा.

    बिहार में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद का समय अब बिहार की राजनीति से खत्म हो जाएगा. नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, यह बात अभी से कुछ मिनट  पहले उनके ट्वीट से भी स्पष्ट हो गया है. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है.

    आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. इसलिए पूर्व में भी मैं आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है. संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बन सकूं.इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं.

    मैं आपकी पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा और आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पहले की तरह कायम रहेगा.  जो नई सरकार बनेगी, उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा.

     बता दें कि बुधवार से ही बिहार में एक अजब हलचल थी. चर्चा शुरू हुई कि नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, तो लोगों ने इसे बुरा ना मानो होली मान लिया. लेकिन गुरुवार को नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर साफ कर दिया कि वह राज्यसभा जाएंगे. उन्होंने यहां तक कह दिया की नई सरकार को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा.

    सवाल उठता है कि इस काम के लिए पिछले कई दिनों से "साइलेंट अभियान" चल रहा था और अंततः आज यह सफल होता दिख रहा है.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news