हाजीपुर में धू-धू कर जली थर्मोकोल फैक्ट्री, आग पर काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड

    हाजीपुर में  धू-धू कर जली थर्मोकोल फैक्ट्री,  आग पर काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड

    हाजीपुर (HAJIPUR) : बिहार के हाजीपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक थर्मोकोल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री धू-धू कर जलने लगी. आसमान में काले धुएं का गुबार दूर से ही नजर आ रहा था जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया.

    दर्जनों दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

    घटना की सूचना मिलते ही जिले के कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए. प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दमकल विभाग को अलर्ट किया जिसके बाद दर्जनों दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है लेकिन फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण हो गया है.

    किसी के हताहत की खबर नहीं

    मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है. इसी बीच हैरान करने वाली तस्वीर भी सामने आई जब कुछ ग्रामीणों ने अफरातफरी का फायदा उठाते हुए फैक्ट्री से थर्मोकोल लूटना शुरू कर दिया. पुलिस बल मौके पर मौजूद है और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन आग से फैक्ट्री को भारी नुकसान हुआ है. प्रशासन ने आसपास के इलाकों को खाली कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है ताकि कोई बड़ा हादसा न हो.

    दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं. आग पर जल्द काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें.

     



    Related News