नालंदा में महज चंद पैसे खातिर शख्स की गोली मारकर हत्या

    नालंदा में महज चंद पैसे खातिर शख्स की गोली मारकर हत्या

    नालंदा : जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के डंबरबीघा गांव के पास महज 5000 के खातिर 17 वर्षीय सौरव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई.

    बकाया राशि को लेकर दाग दी गोली

    घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि सौरभ कुमार का किसी के ऊपर 5000 बकाया था और इसी बकाया राशि को लेने के लिए सौरभ कुमार को घर से फोन करके बाहर बुलाया. सौरभ कुमार अपने दोस्त के साथ बकाया रुपया लेने के लिए जैसे ही डंबरबीघा गांव के पास पहुंचा तभी बदमाशों ने 17 वर्षीय सौरव कुमार को गोली मार दी. हालांकि जब तक दोस्त ने बीचबचाव करना चाहा तब तक बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग चुके थे.

    बकाया विवाद को लेकर वारदात

    घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी सहित कई थाने की पुलिस बिम्स अस्पताल पहुंचकर उग्र परिजनों को शांत कराया. डीएसपी नुरुल हक़ ने बताया कि सौरभ कुमार को फोन करके घर से बुलाकर गोली मारी गई है उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार रुपए के बकाया रूपये के विवाद को लेकर सौरभ की हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है और मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया जा रहा है.



    Related News