पटना(PATNA):बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में आज महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव हुआ.भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 1996 बैच के वरिष्ठ अधिकारी श्री के. सेंथिल कुमार ने विभाग के नए अपर मुख्य सचिव के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया.पदभार ग्रहण के दौरान निवर्तमान अपर मुख्य सचिव श्री एच. आर. श्रीनिवास ने उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा और पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों से नए अपर मुख्य सचिव का परिचय कराया.
सचिव ने योजनाओं और वर्तमान में प्रगति पर चल रहे महत्वपूर्ण कार्यों की विस्तृत जानकारी
इस अवसरयोजनाओं और वर्तमान में प्रगति पर चल रहे महत्वपूर्ण कार्यों की विस्तृत जानकारी पर श्रीनिवास ने विभाग में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और वर्तमान में प्रगति पर चल रहे महत्वपूर्ण कार्यों की विस्तृत जानकारी भी श्री के. सेंथिल कुमार को दी, ताकि विभागीय कार्यों की निरंतरता बनी रहे.कार्यक्रम के दौरान विभाग के संयुक्त सचिव, उप सचिव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

