मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा टला, ऑटो में CNG भरवाते समय हुआ था विस्फोट

    मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा टला, ऑटो में CNG भरवाते समय हुआ था विस्फोट

    मुजफ्फरपुर : जिले में मंगलवार देर शाम एक बड़ा हादसा टल गया. अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी स्थित एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने के दौरान ऑटो में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया. धमाका इतना तेज था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई.

    ऑटो चालक वाहन में सीएनजी भरवा रहा था

    प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि ऑटो चालक वाहन में सीएनजी भरवा रहा था. इसी दौरान टैंक में अचानक विस्फोट हो गया. धमाके की आवाज सुनते ही पेट्रोल पंप परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. विस्फोट के बाद ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

    इसी दौरान टैंक में अचानक विस्फोट हो गया

    हालांकि राहत की बात यह रही कि सीएनजी भरवाने से पहले चालक ने सभी यात्रियों को ऑटो से नीचे उतार दिया था। यदि यात्री वाहन में मौजूद रहते तो बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

    यात्री मौजूद रहते तो हो सकता था बड़ा हादसा

    प्राथमिक आशंका जताई जा रही है कि टैंक में तकनीकी खराबी या गैस प्रेशर अधिक होने के कारण विस्फोट हुआ। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं। इस घटना के बाद पेट्रोल पंप पर कुछ समय के लिए परिचालन रोक दिया गया.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news