पटना: घर में रह रही अकेली महिला की गला रेतकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

    Patna, Bihar
    पटना: घर में रह रही अकेली महिला की गला रेतकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

    पटना : शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एजी कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतका की पहचान एक रिटायर्ड शिक्षिका के रूप में हुई है, जो घर में अकेली रहती थीं. उनके दोनों बेटे बिहार से बाहर रहते हैं.

    इलाके में मचा हड़कंप

    प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही शास्त्रीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घर के अंदर महिला का शव मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

    खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं वहीं सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.

    गंभीरता से जांच

    एसडीपीओ साकेत कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया यह घर में घुसकर की गई हत्या प्रतीत होती है. जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news