हाजीपुर के बिदुपुर में दिनदहाड़े हमला, फल दुकानदार की जमकर पिटाई

    हाजीपुर के बिदुपुर में दिनदहाड़े हमला, फल दुकानदार की जमकर पिटाई

    बड़ी खबर : बिहार के हाजीपुर में बिदुपुर थाना क्षेत्र के खालसा चौक के पास एक फल दुकानदार पर आठ दस की संख्या में घात लगाए हमलावरों ने आर्म्स के बल पर कवर कर एक युवक पर लोहे के रॉड, पाइप और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा जिसमें वह बुरी तरह जख्मी है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस मामले की तहकिकात में जुट गई है.  जख्मी दुकानदार की पहचान चकौसन बाजार निवासी रघुनाथ कुमार के पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है. उसे बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जख्मी हालत मे ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है. मामले में जख्मी ने बताया कि वह हाजीपुर से अपने दुकान के लिए सामान लेकर लौट रहा था.

    पुरानी रंजिश का नतीजा

    उसके मुताबिक  यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है. करीब एक सप्ताह पहले बाजार में ही एक अन्य दुकानदार से इन्हीं युवकों की मारपीट हुई थी. उसी विवाद में इस हमले को अंजाम दिया गया. जख्मी गौरव कुमार ने हमलावरों के नामों का खुलासा करते हुए बताया कि उसके साथ मारपीट करने वालों में रामप्रवेश राय (पंचायत समिति सदस्य) का पुत्र, जुरवनपुर निवासी अवधेश राय का पुत्र विकास कुमार ओर रुदल राय का पुत्र वीरू कुमार, चकौसन निवासी रमेश कुमार का पुत्र संतोष कुमार तथा अन्य अज्ञात युवक शामिल हैं. आरोप लगाया कि रामप्रवेश राय के पुत्र ने हथियार दिखाते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी.

    मोबाइल लेनदेन को लेकर विवाद

    घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल से पूछ ताछ कर रही है. बिदुपुर थाना पुलिस ने बताया कि जख्मी के बयान के आधार पर मामले की प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है वैशाली जिले के मुख्यालय से प्रेस रिलीज जारी कर पूरी घटनाक्रम की जानकारी दिया गया है और यह बात सामने निकल कर आई है कि 15 दिन पहले मोबाइल लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था जिसको लेकर जब घटना कार्य किया गया है. मामले की जांच की जा रही है सख्त कार्रवाई की जाएगी.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news