नशे के कारोबार को लेकर चचेरे भाई ने भाई को मारी गोली, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर

    नशे के कारोबार को लेकर चचेरे भाई ने भाई को मारी गोली, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर

    भागलपुर(BHAGALPUR): बिहार के भागलपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि नशे की खरीद बिक्री को लेकर चचेरे भाई ने अपने भाई को गोली मारकर घायल कर दिया है. फिलहाल घायल को पटना रेफर कर दिया गया है.

    क्या है पूरा मामला

    बता दें कि भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के जिच्छों गांव में रविवार की रात चचेरे भाई ने अपने ही भाई विपिन यादव को गोली मारकर घायल कर दिया है. बताया जा रहा है कि विपिन कोयला डिपो से काम कर वापस घर आ रहा था. इसी दौरान उसका छोटा भाई लक्ष्मण यादव और दो-तीन लोगों ने उसे रास्ते में रोक कर उसके ऊपर गोली चला दी. गोली  युवक के सीने में लग गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे मायागंज अस्पताल लाया गया. सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली, जिसके बाद घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे पटना रेफर कर दिया गया. जहां उसकी स्थिती गम्भीर बताई जा रही है.

    जल्द आरोपियों को किया जाएगा गिरफ्तार

    स्थानीय थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को दिये अपने बयान में विपिन यादव ने बताया कि उसके छोटे भाई लक्ष्मण यादव ने ही उस पर गोली चलाई है. ग्रामिणों से पुछताछ के दौरान ये बात सामने आई है कि लक्षम्ण यादव, विपिन यादव और सज्जन भगत के बिच नशे के कारोबार को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. जिसके कारण लक्ष्मण ने अपने भाई पर गोली चलाई. जिससे बाद स्थानीय थाना के द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है. जल्द अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news