65 साल के दरिंदे ने 10 वर्षीय बच्ची की लूटी अस्मत, मामला जान आपके भी खड़े हो जाएंगे रोंगटे

    65 साल के दरिंदे ने 10 वर्षीय बच्ची की लूटी अस्मत, मामला जान आपके भी खड़े हो जाएंगे रोंगटे

    गोपालगंज(GOPALGANJ):गोपालगंज में हैवानियत की हद पार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग दर्जी ने 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. मामला बरौली थाना क्षेत्र का है. परिजनों के द्वारा बच्ची को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

    क्या है पूरा मामला

    बरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग दर्जी ने अपने ही गांव की 10 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी दुकान में ले जाकर  जबरन उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. बच्ची ने जोर-जोर से चीखना शुरू किया तो उसे छोड़कर फरार हो गया. किसी तरह बच्ची अपने घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती सुनाई. जिसके बाद आनन फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

    अपराधी को किया गिरफ्तार

    10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद एफएसएल की टीम ने पूरे मामले की जांच की. जांच के दौरान कई अहम साक्ष्य एकत्रित किए गए है. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में बच्ची की मां के बयान पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news