नीतीश कैबिनेट की बैठक में 48 एजेंडो पर लगी मुहर,लिए गए ये प्रमुख फैसले 

    नीतीश कैबिनेट की बैठक में 48 एजेंडो पर लगी मुहर,लिए गए ये प्रमुख फैसले

    पटना(PATNA): नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो चुकी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक में आज कुल 48 एजेंडों पर मुहर लगी .

     बिहार के प्रमुख शहर पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया के लिए 400 नई बसों की व्यवस्था के लिए कुल 1032. 81 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है.

    बिहार पुलिस चालक संपर्क नियमावली को मंजूरी दे दी गई है 

     पटना उच्च न्यायालय में नगर प्रबंधकों के 163 अधिक पदों पर संविदा के नियुक्ति को हरी झंडी मिल गई है 

    श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत ड्राइंग अनुदेशक के 130 पद और ग्रुप अनुदेशक के 137 पदों को लेकर पद सृजन होगा 

    बिहार के 31 जिलों के औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने हेतु सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है

    SAP के जवानों का अनुबंध 2025 तक बढ़ा दिया गया है

    पेंशन प्राप्त करने वाले सरकारी सेवकों की महंगाई भत्ता 6% बढ़ा दी गई है

     पूरे राज्य में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान योजना को मंजूरी मिल गई है.

     जल जीवन हरियाली के तहत पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर 198 करोड रुपए की मंजूरी मिली है

    बिहार के मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा और भागलपुर में मेट्रो परियोजना के लिए 702 करोड़ रुपए की स्वीकृति

    उद्योग बढ़ावा के लिए 31 जिलों में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जायेगा. अरवल,जमुई,कैमूर,सारण,शिवहर,शेखपुरा और बांका में औद्योगिक क्षेत्र विकसित की जायेगी.
     
    शहरो में ई रिक्शा पड़ाव बनेगा. पटना समेत अन्य जिला मुख्यालय में ई रिक्शा स्टैंड बनाए जाने पर मुहर दी है.
     
    राजभवन में बन रहें राजेंद्र भवन के लिए 129 करोड़ 69 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है.

    राज्यपाल सचिवालय और गेस्ट हाउस निर्माण पर भी राशि खर्च किं जाएगी.

    सिवरेज सफाई कें दौरान मैनहाल और सेप्टिक टैंक में मजदूरों के मौत पर उनके परिजन को 30 लाख रुपए मुआवजा दी जायेगी.

    विकलांग होने पर 10 लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा.

    स्थाई विकलांगिता पर 20 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है.

    मृतकों के परिजन को सरकारी स्कूल में नामांकन, कौशल प्रबंधन किया जायेगा.

    बच्चे को छात्रवृति का भी प्रावधान किया गया गया है



    Related News