बेगूसराय में 4 साल के बच्चे का अपरहण फिर हत्या, पांच दिन बाद गंगा किनारे से शव बरामद 

    बेगूसराय में 4 साल के बच्चे का अपरहण फिर हत्या, पांच दिन बाद गंगा किनारे से शव बरामद 

    बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय में 3 दिसंबर से लापता 4 वर्षीय मासूम बच्चे का शव लाल दियारा स्थित गंगा किनारे से बरामद हुआ है.  शव मिलने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई. बच्चे की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का आरोप है कि मासूम बच्चे को अपहरण के बाद हत्या कर शव को लाल दियारा के गंगा नदी  किनारे फेंक दिया. घटना नयागांव थाना क्षेत्र के बलहपुर पंचायत के सिंहपुर गांव की है. मृत बच्चे की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले संजीव कुमार के 4 वर्षीय पुत्र निकुंज कुमार के रूप में की गई है.

    क्या है पूरा मामला 

    परिजनों ने बताया कि 3 दिसंबर को निकुंज कुमार अपने मामा की शादी में नयागांव थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव आया था और शादी समारोह के दौरान ही 3 दिसंबर की शाम में अचानक घर से लापता हो गया. परिजनों के द्वारा लगातार  खोजबीन की गई लेकिन बच्चे का कोई अता पता नहीं चल सका. जिसके बाद घरवाले थक हारकर नयागांव थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया. परिजनों ने बताया कि पुलिस प्रशासन के  द्वारा  मासूम बच्चे की खोजबीन नहीं की गई. परिजनों ने बताया कि बुधवार के दिन तकरीबन 2:00 बजे दिन में गंगा किनारे से मछुआरे के द्वारा मृत मासूम के शव होने की सूचना मिली कि नदी किनारे एक शव पड़ा हुआ है. तभी उस जगह पहुंच कर देखा  तो उसकी पहचान निकुंज कुमार के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि निकुंज कुमार को अपहरण कर बुरी तरह से पहले उसकी पिटाई की उसके बाद निर्मम तरीके से हत्या कर शव को गंगा नदी किनारे फेंक दिया.

    परिजनों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश 

    फिलहाल इस घटना के बाद घटनास्थल पर नया गांव थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. लेकिन घटना के संबंध में नया गांव थाना अध्यक्ष कुछ भी बताने से बचते रही . बताते चलें कि इस घटना के बाद परिजनों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है. परिजनों का आरोप है कि बच्चे की खोज में पुलिस अपनी मुस्तैदी दिखाती तो  बच्चे की मौत नहीं होती. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news