356 वां प्रकाश पर्व : पटना सिटी गुरुद्वारा में सीएम नीतीश ने टेका माथा, बिहार के अमन चैन की कामना की 

    356 वां प्रकाश पर्व : पटना सिटी गुरुद्वारा में सीएम नीतीश ने टेका माथा, बिहार के अमन चैन की कामना की 

    पटना(PATNA): सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 356 जयंती के अवसर पर गुरुवार को पटना  के तख्त श्री हरमंदिर साहब में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे.  वहां पहुंचकर उन्होंने बिहार वासियों सहित देश के सभी लोगों को गुरु गोविंद सिंह की जयंती के शुभकामना दी और बिहार के अमन चैन की कामना की.  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वहां पहुंचते ही सिख श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरबार साहब में हाजिरी लगाई मत्था टेकी. प्रबंधन कमेटी के लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत सिरोपा पहनाकर किया.  इसे लेकर तख्त श्री हरमंदिर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का जीवन त्याग, बलिदान और समर्पण के प्रति बीता है. उन्होंने कहा कि उनके जीवन से सीख लेकर लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए और उनकी बातों को अपने जीवन में उतारना चाहिए तभी जीवन सार्थक होगा. 

    देश -विदेश से आए सिख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ 

    बताते चलें कि 3 दिनों तक चलने वाले प्रकाश पर्व का आज मुख्य कार्यक्रम श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक पटना सिटी तख्त श्री हरमंदिर में मनाया जा रहा है.  3 दिनों से लगातार पटना सिटी में नगर कीर्तन, अरदास, भजन कीर्तन, प्रभात फेरी ने पूरे पटना सिटी के माहौल को भक्तिमय कर दिया है. 2 वर्षों के करोना काल के बाद इस वर्ष सिख श्रद्धालुओं के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है. कड़ाके की ठंड के बावजूद भी सिख श्रद्धालुओं के बीच पटना सिटी गुरुद्वारा में उत्साह देखते बन रहा है. प्रबंधन कमेटी के लोगों ने बताया कि इस वर्ष देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी सीख श्रद्धालुओं का आने का ताता लगा हुआ है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news