गांव में मगरमच्छ को देख लोगों में दहशत, काफी मशक्कत के बाद आया काबू में

    गांव में मगरमच्छ को देख लोगों में दहशत, काफी मशक्कत के बाद आया काबू में

    पटना(PATNA): राजधानी पटना के मोकामा में ग्रामीणों ने शनिवार शाम मगरमच्छ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जिले के हाथीदह थानाक्षेत्र के रामटोला शिवमन्दिर गंगा घाट पर शाम सात बजे ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ को गांव की ओर आते देखा, जिसके बाद युवाओं की एक टीम ने उसे कड़ी मशक्कत और मेहनत के बाद पकड़ लिया. युवाओं ने उसे पकड़ कर सरकारी स्कूल के एक कमरे में बन्द कर दिया. इसके बाद उन्होंने हाथीदह थानाध्यक्ष शोएब अख्तर को इसकी ख़बर दी. थानाध्यक्ष द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये मगरमच्छ को कब्जे में ले लिया गया और वन विभाग को सूचित कर सौंप दिया गया.



    Related News