राजगीर में आयुर्वेद पर्व का उद्घाटन कल, 1500 आयुर्वेद एक्सपर्ट होंगे शरीक 

    राजगीर में आयुर्वेद पर्व का उद्घाटन कल,  1500 आयुर्वेद एक्सपर्ट होंगे शरीक 

    नालंदा (NALANDA) : राजगीर में तीन दिन के आयुर्वेद पर्व की तैयारी पूरी हो गई है. पर्व का उद्घाटन 11 दिसंबर को इंटरनेशनल कॉन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा. राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका उद्घाटन करेंगे. इसकी जानकारी राज्य आयुष समिति के निदेशक अरविंदर सिंह और बिहार आयुर्वेद महासम्मेलन के अध्यक्ष वैद्य धनंजय शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि तीन दिनों के इस पर्व में देशभर से 1500 आयुर्वेद विशेषज्ञ शामिल होंगे. इसके साथ ही नेपाल व अन्य देशों के विशेषज्ञ भी इस पर्व में शामिल होंगें. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, केंद्रीय आयुष सचिव राजेश कटोचा, राष्ट्रीय आयुर्वेद परिषद के सभापति जयंतदेव पुजारी, आयुर्वेद सलाहकार मनोज नेसरी, राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन के अध्यक्ष पद्मश्री वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा मौजूद रहेंगे.

    फ्री में दी जाएगी दवाइयां    

    इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में आयुर्वेद के विकास और घर-घर तक इसके प्रसार के उपायों पर भी चर्चा होगी. इसके बाद सम्मेलन में आए विशेषज्ञ राज्य के मरीजों को परामर्श और फ्री में दवाइयां भी देंगे.  इसका सम्मेलन का आयोजन अखिल भारतीय, बिहार आयुर्वेद महासम्मेलन, केंद्रीय आयुष मंत्रालय, राज्य आयुष समिति बिहार के द्वारा किया जा रहा है.

    योग शिविर मुख्य आकर्षण

    इस आयुर्वेद पर्व का आकर्षण केंद्र योग प्रदर्शनी और अलग-अलग तरह की दवा कंपनियों का स्टॉल होगा. नीतीश कुमार ही दवा प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही बीमारियों को योग के माध्यम से कैसे ठीक किया जा सकता है, इसका भी निदान बताया जाएगा.

    रिपोर्ट : समीक्षा सिंह, रांची डेस्क


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news