उडीसा से बक्सर जा रहे 374 किलो गांजा बरामद, ट्रक में छिपा कर ले जा रहे थे तस्कर

    उडीसा से बक्सर जा रहे 374 किलो गांजा बरामद, ट्रक में छिपा कर ले जा रहे थे तस्कर

    औरंगाबाद(AURANGABAD): पुलिस और एनसीबी की टीम ने गांजे की बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता पाई है. अंबा थाने की पुलिस और पटना एसीबी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए के एक गांजा लोडेड ट्रक को जब्त किया है. यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी अनंत कुमार और एनसीबी टीम में शामिल अधिकारियों ने एनएच 139 पथ में सतबहिनी पेट्रोल पंप के पास से की है. उन्होंने बताया कि एनसीबी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि धंधेबाज उड़ीसा से भारी मात्रा में गांजा खरीद कर ट्रक से औरंगाबाद से डाल्टनगंज होते हुए बक्सर जाने वाले हैं. साथ ही धंधेबाज स्कॉर्पियो पर सवार होकर गांजा लदे ट्रक के आगे-आगे लाइनर का काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सटीक सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है. हालांकि, धंधेबाज सघन आबादी का लाभ उठाकर गाड़ी से कूदकर फरार हो गए. टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि जब ट्रक की तहकीकात की गई तो पहले तो कुछ भी पता नहीं चल सका. लेकिन इसके बाद जब ट्रक के केबिन में बने बॉक्स के तहखाने की तलाशी ली गई तो उससे 374 किलो गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 25 लाख रुपए बताई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक चालक भरत माली और संचालक ओम प्रकाश शर्मा को मौके से दबोच लिया गया है. दोनों ही बक्सर जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस ने लिखित आवेदन के आधार पर स्कॉर्पियो के ऑनर और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news