सीएम नीतीश कुमार पर गांजा पीने का किस विधायक ने लगाया आरोप, पढ़िए पूरी खबर

    सीएम नीतीश कुमार पर गांजा पीने का किस विधायक ने लगाया आरोप, पढ़िए पूरी खबर

    बेगूसराय(BEGUSARAI): बिहार में शराबबंदी को लेकर लगातार राजनीति हो रही है. इसी बीच बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर से आरजेडी के विधायक राजवंशी महतो ने नीतीश कुमार के ऊपर बड़ा आरोप लगाया है. राजवंशी महतो ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद गांजा पीते हैं. गांजा पीने से भी नशा आता है. आरजेडी विधायक के इस विवादित बयान के बाद बिहार में सियासी पारा चढ़ना तय माना जा रहा है. उन्होंने कहा है कि गांजा बेचने और पीने पर भी बिहार में प्रतिबंध है. ऐसे में मुख्यमंत्री खुद ही गांजा पीते हैं. मुख्यमंत्री खुद गांजा का नशा क्यों नहीं छोड़ रहे हैं. आरजेडी विधायक के आरोप के बाद अब तक के जेडीयू की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. आरजेडी विधायक ने आगे कहा कि बिहार में शराबबंदी केवल धोखा है. बिहार में कहीं भी शराबबंदी नहीं है. शराबबंदी के जरिए नीतीश कुमार केवल ढकोसला कर रहे हैं. पूरे बिहार में शराब बेची जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news