DGP के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने ली नशा मुक्ति शपथ : न नशा करेंगे, न करने देंगे

    DGP के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने ली नशा मुक्ति शपथ : न नशा करेंगे, न करने देंगे

    पटना (PATNA) नशा मुक्ति दिवस के मौके पर सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी एसके सिंघल के नेतृत्व में सभी पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मियों ने नशा मुक्ति का शपथ लिया. वहीं इस मौके पर डीजीपी ने कहा कि बिहार में शराब बंदी को सख्ती से लागू कराने के लिए बिहार पुलिस का एक एक सिपाही लगा हुआ है.

    युवा ड्रग्स का कर रहे हैं सेवन 

    डीजीपी एसके सिंघल ने कहा कि अगर वो स्वयं या उनका कोई भी पदाधिकारी या सिपाही शराब का सेवन करते हुए पाए जाते हैं तो उनके ऊपर भी सख्त कारवाई की जाएगी. डीजीपी ने कहा कि बिहार में सख्ती के साथ शराब बंदी को इंप्लीमेंट किया जाएगा. वहीं उन्होंने बताया कि शराब बंदी होने से जो युवा है वो ड्रग्स का सेवन शुरू कर रहे हैं. इसे  लेकर भी पुलिस गंभीर है व ड्रग्स रैकेट पर भी सख्त कारवाई की जाएगी.

    रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news